राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार!

रांची, (न्यूज क्राइम 24) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रांची के चान्हो अंचल के राजस्व कर्मचारी व्यांजन मिंज उर्फ मेजामिल कुजूर को सात हजार रिश्वत लेते शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

DG अनुराग गुप्ता ने बताया कि ACB को सुनीत उरांव ने लिखित आवेदन देकर सूचित किया था कि उन्होंने सनिया उरांव से पांच डिसमील जमीन खरीदा था। उक्त जमीन का म्यूटेशन कराने के ऑनलाईन आवेदन किया।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

इसके बाद चान्हो के राजस्व कर्मचारी से मिलकर म्यूटेशन के संबंध में बात करने पर चान्हो अंचल के राजस्व कर्मचारी म्यूटेशन करने के एवज में 11 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। आग्रह विनती करने पर मामला सात हजार में तय हुआ।

DG ने बताया कि आवेदन का ACB के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार प्रजापति से सत्यापन कराने पर मामला सही पाया गया। इसके बाद मामला दर्ज करते हुए ACB टीम ने अंचल कार्यालय में सात हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999