
बृजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना
यूपी, (संजय कुमार तिवारी) बलिया से है जहां बलिया लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर की नामांकन सभा को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह ने चन्द्रशेखर से समाजवादी जनता पार्टी हथियाई और जब इतिहास ने अपने-आप को दोहराया तो अखिलेश ने मुलायम सिंह से सपा हथियाईं ली। उन्होंने कहा कि अखिलेश की शिक्षा आस्ट्रेलिया में तो राहुल का लालन पालन इटली के संस्कारों में हुआ है, कांग्रेस और सपा का डीएनए एक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहने और उसके वस्तु और डिजाइन को खराब कहने वाले कभी अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक ग्रन्थों पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं ।
जिले के रामलीला मैदान में पहुंचकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बलिया सदर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र नीरज शेखर के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों फेल हो गए तो यह पता चला कि सपा और कांग्रेस दोनों का डीएनए एक ही है। जिसका कारण है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की शिक्षा दीक्षा आस्ट्रेलिया तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लालन पालन इटली के संस्कारों में हुआ है।” इनका देश प्रदेश से कोई लेना-देना नहीं है।
VO -2- उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी ने कभी पद के लिए समझौता नहीं किया जब बलिया की बात आई तो पद को ठोकर मारने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने 1979 में जनता दल से अलग होकर समाजवादी जनता पार्टी बनाने का काम किया था और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव समाजवादी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे। चंद्रशेखर दिल्ली में बैठे रहे और मुलायम सिंह ने 1992 में पूरी पार्टी पर कब्जा करके समाजवादी पार्टी में परिवर्तित करने का काम अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने किया था।
उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं इतिहास अपने-आप को दोहराता है। जब सन् 2016 में समाजवादी पार्टी का युद्ध हुआ तो ठीक वैसे ही जब अखिलेश के पार्टी-परिवार में फूट हुई तो अखिलेश यादव ने भी मुलायम सिंह यादव को अलग करके समाजवादी पार्टी को कब्जा करने का काम किया।” उन्होंने आरोप लगाया कि “समाजवादी पार्टी के लोग असली समाजवादी नहीं हैं ये केवल पूंजीपतियों और परिवार आगे बढ़ाने का काम करते हैं। अखिलेश यादव की पीडीए केवल परिवार डेवलपमेंट अथार्टी है।”
उन्होंने कहा कि “सपा के लोग अक्सर बयान दे देते हैं कि राम मंदिर में पूजा करने वाले लोग पाखंडी है तथा राम मंदिर का वास्तु और डिजाइन खराब है। लेकिन यह लोग कभी अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक ग्रन्थों के बारे में नहीं बोल सकते हैं। ये जानते हैं कि सनातन धर्म के लोग सहिष्णु हैं स्वीकार करते हैं।” वहीं मीडिया से बातचीत में हिन्दू-मुसलमान की राजनीति के सवाल पर उन्होंने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ डेवलपमेंट के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।”