जिनकी वजह से मोकामा में चुनाव की नौबत आई वही कर रहे राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार : चिराग

पटना(खौफ 24): लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई से सांसद चिराग पासवान सोमवार को मोकामा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सोनम देवी के पक्ष में रोड शो किया। उनके साथ लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजय पासवान सहित पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद थे।श्री पासवान मोकामा विधानसभा के पंडारक मेकरा मोर, बरहपुर शिवनार छतरपुरा, मोकामा, हाथीडाह, मरांची होते हुए पचमहला ओपी तक कई गांवों में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी पक्ष में प्रचार किया। रोड शो के लिए पटना आवास से निकलते वक्त श्री पासवान ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। वहां अपने में ही दरार है इसी वजह से मुख्यमंत्री मोकामा चुनाव प्रचार में नहीं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अपने पैर में चोट लगने का हवाला दे रहे हैं जो पूरी तरह बनावटी है। बिहार के युवाओं पर जब लाठियां चलती है तब मुख्यमंत्री को दर्द नहीं होता और अपनी उंगली का चोट उनको बड़ा दिखता है।

उन्होंने कहा कि मोकामा में किस वजह से उपचुनाव हो रहा है यह सभी लोग जानते हैं और वही लोग आज राजद का प्रचार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह का व्यक्तिगत तौर पर विरोध नहीं करते वह काफी जमीनी व्यक्ति हैं ।मगर वह जिस दल से या गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं मैं उनकी मैं उस गठबंधन का खुलकर विरोध करता हूं। एनडीए गठबंधन में शामिल होने को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा चल रही है आज भी उनके जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने यह फैसला लिया है कि दोनों उपचुनाव में लोजपा रामविलास के सभी नेता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। उन्होंने पूछा की अनंत सिंह किसकी वजह से जेल गए थे उसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की भूमिका थी आज ललन सिंह अनंत सिंह की पत्नी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। एनडीए गठबंधन में पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के शामिल होने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि 2017 में भी जब नीतीश कुमार के साथ एनडीए का गठबंधन हुआ था तो हमारे नेता रामविलास पासवान और सहज थे और वे नीतीश कुमार के नीतियों से सहमत नहीं थे क्योंकि नीतीश कुमार ने लोजपा को तोड़फोड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

और उन्होंने लोजपा को छोटा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी ।मगर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कहा था कि नीतीश कुमार के साथ हमारा गठबंधन है और हम उनसे निपटेंगे। हमने कहा कि लोजपा रामविलास का भाजपा के साथ गठबंधन उनके सिद्धांत पर होगा और वह अपनी सहूलियत के अनुसार भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह बिहार के हित के लिए फैसला लेते हैं व्यक्तिगत हित के लिए नहीं इसलिए उन्होंने बिहार के हित के लिए ही संघर्ष का रास्ता चुना था आगे भी जो बिहार के हित के लिए होगा वह करेंगे। उन्होंने कहा कि मोकामा की जनता बदलाव के मूड में है और वह सोनम देवी के पक्ष में 3 तारीख को मतदान करेगी श्री पासवान ने कहा रोड शो के दौरान पंडारक से लेकर पचमहला तक जो जनसैलाब था उससे यह साबित हो गया है कि मोकामा से भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी की जीत सुनिश्चित है उन्होंने कहा कि सोनम देवी के पति नल निरंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह को उनके पिता ने भी आशीर्वाद दिया था और वह बहुत कम वोट से चुनाव में सफल नहीं हो पाए थे लेकिन इस बार वह निश्चित चुनाव जीतेंगी। श्री पासवान ने कहा बिहार में 32 साल से वही लोग शासन कर रहे हैं इसलिए बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और वह पूरी तरह एनडीए के साथ है जो मोकामा और गोपालगंज के चुनाव में अवश्य दिखेगा। गुप्ता से की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999