
महिला सशक्तिकरण ही सशक्त भारत का नींव : स्मृति ईरानी
पटना सिटी, (खौफ 24) महिला जन संवाद महिलाओं से भरी सभा स्थल को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के सांस्कृतिक उत्थान के लिए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। राममंदिर का निर्माण, करोना काल में मुफ्त टीकाकरण किया।महिलाओं का आर्थिक विकास, समाजिक उत्थान, शिक्षा एवम् स्वास्थ लाभ के लिए अनेकों योजनाओं को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित करने का काम किया है।
गरीब तबके के महिलाओं के घर रसोई के लिए उज्जवला गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई गई।
स्वच्छता हेतु शौचालय निर्माण किया गया। आर्थिक विकास के लिए तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का काम कर रही है। सुकन्या योजना की तरह देश में पहली बार महिला बचत पत्र की शुरूआत की गई है। मोदी सरकार महिलाओं के आरोग्यता के लिए आशा बहनें को आयुष्मान योजना से जोड़ी गई है। महिलाओं का सर्वाइकल कैंसर में मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है। मोदी जी विकसित राष्ट्र के निर्माण में लगे हैं।आप सभी लोगों से अपील करते हैं कि अपना वोट कमल छाप पर बटन दबाकर एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जी को विजय बनाएं।
ये बातें पटना सिटी के हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाऊस में कहीं।
इस से पहले मंचासिन पटना नगर निगम के महापौर सीता साहू उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी,भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद की पत्नी श्रीमती माया शंकर, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष भारती कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि अरोड़ा,पार्षद किरण मेहता, तारा देवी, अंजली राय, गायत्री देवी, तरुणा राय, नीलम देवी,सरोज जायसवाल, अमिता भूषण
राठौड़ कांति केसरी ने पुष्प माला पहना कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महिलाओं ने हरदम भाजपा को जिताने का कार्य किया है। भाजपा के जीत में महिलाओं का बड़ा योगदान है।
इस से पहले सिखों के दशम गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह जी के जन्म स्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेक गुरू घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
तख्त साहिब के ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरु घर का आशीर्वाद दिया।तख्त साहिब पहुंचने पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने पुष्प गुच्छ एवम् स्मृति चिन्ह और गुरु जी के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया।अधीक्षक दलजीत सिंह, राजस्थान के उद्योग एवम् श्रम संसाधन विभाग के के विश्नोई,पटना महानगर के मीडिया प्रभारी पटना प्रदीप काश, राजेश साह अनंत अरोड़ा अमित कनोडिया, ललित अग्रवाल महिला मोर्चा के सीमा सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।