भीषण गर्मी को देखते हुए विभाग ने जारी किया आदेश, सभी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से होगा लागू

गिरिडीह, (खौफ 24) भीषण गर्मी को देखते हुए राज्यभर के सभी प्रकार के स्कूलों को 12 जून से 15 जून तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान कक्षा केजी से कक्षा बारहवीं तक की कक्षाएं बंद रहेगी। वहीं 15 जून के बाद सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इस आदेश की जानकारी उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दी है।

इसके पूर्व सरकार ने कक्षा केजी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं 15 जून तक सुबह सात बजे से पूर्वाहन साढ़े 11 बजे तक एवं कक्षा नौवीं से कक्षा बारहवीं तक की कक्षा सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक चलने का आदेश जारी किया था। भीषण गर्मी के कारण इस आदेश में परिवर्तन किया गया है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999