मज़दूरी कर लौट रहा मज़दूर नदी में लापता, रिसकियू जारी

बथनाहा, रंजीत ठाकुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोनापुर पंचायत के पथरदेवा में मंगलवार की शाम एक व्यक्ति बूढ़ी नदी पार करने के क्रम में डूब गया। व्यक्ति मनसुख पासवान उम्र करीब 45 वर्ष बताया जा रहा है। बताया गया कि मनसुख मजदूरी करता था। जो मंगलवार को किसी काम से नदी की ओर गया था और नदी पार करने के क्रम में नदी की धार में बह गया। जिसके बाद नदी किनारे धान की रोपनी कर रहे प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों द्वारा शोर मचाने के बाद वहां काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा मनसुख का नदी में काफी खोजबीन की गई लेकिन शाम तक उसे ढूंढा नहीं जा सका। बुधवार को बथनाहा थानाध्यक्ष व नरपतगंज अंचलापदाधिकारी को मामले की सूचना दी गई।

जिसके बाद बथनाहा पुलिस के सूचना पर बुधवार को पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा दिन भर नदी में तलाशी की गई। मगर मनसुख का कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। शाम हो जाने के कारण एसडीआरएफ की टीम गुरुवार को पुनः नदी में खोज करेगी। मनसुख सोनापुर पंचायत के चकोड़वा वार्ड संख्या- 5 निवासी स्वo शिबू पासवान का पुत्र बताया गया है। मनसुख को चार बच्चे हैं जिनमें दो पुत्र व दो पुत्री है। एक पुत्री की शादी हो चुकी हैं।लोगों ने बताया कि मनसुख पथरदेवा निवासी किसान कृपानंद यादव के पास मजदूरी का कार्य करता था।जो मंगलवार को बूढ़ी नदी के उस पार धान की रोपनी कर नदी पार कर के वापस घर आ रहा था। इसी क्रम में नदी की तेज बहाव के कारण पॉव फिसलने से वह डूब गया। मामले में एसडीआरएफ की टीम का नेतृत्व हवलदार अर्जुन ठाकुर द्वारा किया जा रहा है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999