
बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली!
बिहार, आनंद मोहन डबल इंजन की सरकार है, लगातार अपराध की ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर राजधानी में खूनी तांडव जारी है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर थाना अंतर्गत लोदीपुर ओम साइ भट्ठा के समीप दो लोगों की गोली लगने से घायल है। गोली से घायल युवक देवनाथ कुमार लापता है। घटना के संबंध में घायल विनय कुमार ने बताया कि बीते देर रात हम लोग दोनों भट्ठा पर गये हुए थे। इसी क्रम में कुछ लोग के द्वारा गोली मार दी गई, दोनों घायल युवक की पहचान दाहिने पैर में गोली से घायल युवक विनय कुमार पिता मुरारी राय घर लोदीपुर जिवराखन टोला मनेर, दूसरा घायल कुमार देवनाथ कुमार पिता सुभाष राय लोदीपुर जिवराखन टोला के रहने वाले हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाना के अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं एफएसएल टीम अपने पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की एवं डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि मनेर थाना अंतर्गत के लोदीपुर ओम साई भट्ठा के समीप दो लोगों को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें विनय कुमार को दाहिने पैर में गोली लगी है, जो खतरे से बाहर बताई जा रहा है। एक और व्यक्ति देवनाथ कुमार को गोली लगी है जो अभी तक पुलिस के सामने नहीं आई है। घटना के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से खोखा बरामद की गई है।