पंचायत के दौरान गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या जांच में जुटी पुलिस

जमुई, मो. अंजुम आलम सोनो थाना क्षेत्र के केवाली गांव में मोटर चालू करने को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार की देर शाम रखे गए पंचायत के दौरान सकलदेव सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह के छाती में गोली मार दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्वजन द्वारा व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने गुड्डू सिंह को मृत घोषित कर दिया। गोली मारने का आरोप गांव के ही जोगी सिंह के पुत्र गुलशन कुमार और सोनू कुमार पर लगाया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करते हुए आरोपितों की तालाश में जुटी हुई है। गुड्डू सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना हुआ है। मृतक के स्वजन ने बताया कि गुलशन कुमार का मोटर नहीं चल रहा था।

गुलशन हमेशा कभी ट्रांसफार्मर जला देता है तो कभी बिजली विभाग के कर्मी से मिलकर मनमानी करता है। ट्रांसफार्मर को बनवाने के लिए पंचायत हो रही थी। पंचायत के दौरान ही गुलशन ने ट्रांसफार्मर बनवाने की बात पर आपत्ति जताई थी। जिसको लेकर बमबम सिंह ने विरोध किया और ट्रांसफार्मर बनवाने की बात कही थी। इसी रंजिश में सोनू कुमार के साथ गुलशन कुमार ने गोली चला दी। जिससे गोली गुड्डू सिंह के छाती में लग गई और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान गुड्डू सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। हालांकि झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999