
पूर्व विधायक नीलम करवरिया का रात में निधन
प्रयागराज, (खौफ 24) BJP से पूर्व विधायक रहीं नीलम करवरिया को लिवर सिरोसिस की बीमारी थी। वह कुछ दिनों से हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। हालत ज्यादा गंभीर होने से डॉक्टर गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिये थे, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा था।
देर रात अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके आवास पर पंहुचने लगे। उनकी दो बेटियां समृद्धि व साक्षी करवरिया और एक बेटा सक्षम है।