जिलाधिकारी ने कंगन घाट पर हो रहे प्रशासनिक कार्यों का अवलोकन किया

पटना सिटी, (खौफ 24) 30 अक्टूबर। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर कंगन घाट पर गंगा किनारे छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुविधाओं के लिए हो रहे प्रशासनिक कार्यों का अवलोकन पटना के जिलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने किया। उनके साथ एसएसपी राजीव मिश्रा सहित तमाम विभागीय अधिकारी साथ में थे।

कंगन घाट पहुंचने पर जिलाधिकारी डॉ.चन्द्रशेखर सिंह का स्वागत छठ पूजा समिति अध्यक्ष प्रदीप काश ने किया। इस अवसर पर राजेश शुक्ल टिल्लू भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ चन्द्रशेखर सिंह से कंगन घाट पर आवश्यक व्यवस्था की ओर ध्यानाकर्षित कराया गया। कंगन घाट पर सिख पर्यटकों के आने के कारण इस घाट का अंतराष्ट्रीय महत्व हो जाता है। अतः इस घाट का सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए साथ ही शौचालय यूरिनल, पेयजल एवं प्रकाश सज्जा की स्थायी व्यवस्था किया जाना चाहिए।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999