युवक को गोली मारकर हत्या, हत्या के बाद पटना-आरा तीन घंटे रहा जाम

बिहटा, आनंद मोहन : बिहार में डबल इंजन की सरकार है , लगातार अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एक बार फिर राजधानी में बैखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राकेश चौधरी के रूप में हुई है। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देर रात आपसी विवाद में राकेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव वालों ने पटना – आरा मार्ग को जाम कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कुणाल सिंह मौके से फरार हो गया।

परिजनों के मुताबिक राकेश पेशे से माली था और शादी-विवाह में सजावट का काम करता था। गुरुवार की रात वह एक शादी समारोह से सजावट कर देर रात घर लौट रहा था, तभी गांव के मंदिर के पास पहले से घात लगाए कुणाल सिंह ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद राकेश को परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर हालत में बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में रो-रो का बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। मृतक के परिजन एवं आक्रोशित लोगों ने परिजनों ने आरोपी कुणाल सिंह के घर पर चढ़कर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह पटना-आरा मुख्य मार्ग को तीन घंटे तक जाम कर दिया।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 संजय कुमार सिंह एवं बिहटा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की गई है। दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिहटा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में राकेश चौधरी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक राकेश चौधरी को दो गोली लगी है। घटनास्थल पर एफएसएल के टीम पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना स्थल से एक खोखा पुलिस ने बरामद की है। हत्या का कारण कुछ माह पहले दोस्तों को बीच गुली- डंडा को लेकर विवाद हुआ था इसी को लेकर चार दोस्तों ने मिलकर युवक गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारी है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999