
दुर्गा वाहिनी के बहनों ने निश्चित मार्गो में संचलन किया
पटना, (खौफ 24) 9जून, पटना के सराय नेउरागंज स्थित में फील्ड ग्लोबल स्कूल से दुर्गा वाहिनी के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया।पथ संचलन में लगभग 150 बहनों ने भाग लिया। कदम से कदम मिलते हुए दुर्गा वाहिनी के बहनों ने निश्चित मार्गो में संचलन किया। भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम की जय घोष से ग्रामीण क्षेत्रो को गुंजायमान किया।

बहनों को संबोधित करते हुए दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय सह संयोजिका श्रीमती पिंकी पवार ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की युवती इकाई दुर्गा वाहिनी के द्वारा देश में अनेक गतिविधियां चलाई जा रही है जिसमें साप्ताहिक मिलन केंद्र शक्ति साधना केंद्र तथा बाल संस्कार केंद्र जैसे गतिविधि शामिल है। दुर्गा वाहिनी की बहने शौर्य प्रशिक्षण के द्वारा समाज में व्याप्त लव जिहाद व धर्मांतरण जैसे बुराइयों को दूर करेंगे तथा नारी सशक्तिकरण को मजबूत करेगी। पथ संचलन में मातृशक्ति के क्षेत्र संयोजिका डॉ शोभा रानी सिंह,उत्तर बिहार की प्रात संयोजिका शिवानी कुमारी, दक्षिण बिहार के प्रांत संयोजिका पिंकी कुमारी,नीलम कुमारी, अनुष्का राज, आयुषी, प्रीति, कोमल, दिव्यांशी ,भारती सहित अनेक बहनों ने इस संचालन में भाग लिया