दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या से इलाके में दहशत का माहौल

दानापुर, (आनंद मोहन)  राजधानी में अपराधियों का खूनी तांडव जारी है। एक फिर दानापुर थाना अंतर्गत के गोला रोड डीएवी स्कूल के पास बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दिया। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक दियारा के बिशनपुर के रहने वाले संतोष राय का पुत्र श्रवण कुमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह एवं दानापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में जुट गई है।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दानापुर थानांतर्गत गोला रोड़ में युवक को गोली लगने से मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराने हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण FSL टीम के सहयोग से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999