पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत परेड सम्पन्न

राजगीर, (खौफ 24) बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के परण परेड मैदान में शुक्रवार को 67वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक ए.के. अम्बेदकर रहे, जिन्होंने परेड की सलामी ली और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया।

इस दीक्षांत परेड में कुल 26 परिवीक्षाधीन पुलिस उपाधीक्षक/जिला समादेष्टा शामिल हुए, जिनमें 19 पुरुष और 7 महिला अधिकारी थीं। इनमें झारखंड पुलिस सेवा की एक महिला पुलिस उपाधीक्षक तथा एक महिला जिला समादेष्टा भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया गया। इनमें 10 अभियंत्रण स्नातक, 6 स्नातकोत्तर एवं 1 एमबीए प्रशिक्षु शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।

स्पर्धा पुरस्कार अधिकारी का नाम-

Advertisements
SHYAM JWELLERS

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु (ओवरऑल) CM’ Pistol श्री पौरूष अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ आउटडोर प्रशिक्षु DGP’s Sword श्री मिथिलेश कुमार तिवारी
सर्वश्रेष्ठ इंडोर प्रशिक्षु DGP’s Baton श्री पौरूष अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ परेड कमांडर Director’s Trophy सुश्री शिवानी श्रेष्ठा

बिहार पुलिस अकादमी में इन अधिकारियों का बुनियादी प्रशिक्षण 3 जून 2024 से प्रारंभ हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों की गहराई से जानकारी दी गई। अकादमी द्वारा प्रशिक्षुओं को नए एवं पुराने कानूनों पर विशेष सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत इन अधिकारियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों – NFSU (गांधीनगर), CAPT (भोपाल), एवं Greyhounds (हैदराबाद) में अध्ययन दौरे पर भेजा गया। साइबर और तकनीकी प्रशिक्षण NIELIT, पटना द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही, CCTNS एवं ICIS के तकनीकी पक्षों पर विशेषज्ञों ने सत्र लिए।

इन प्रशिक्षुओं को “डायल 112” की कार्यप्रणाली, पर्व-त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था प्रबंधन तथा थाना संचालन की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर अकादमी की निदेशक-सह-अपर पुलिस महानिदेशक आर. मलर विलि ने वार्षिक प्रशिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उप निदेशक ए.के. लाल ने स्वागत भाषण एवं प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) सुशील कुमार ने किया।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999