अवैध शराब तस्करी में शामिल दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार!

दानापुर, (खौफ 24) रेल पुलिस ने ऑपरेशन रेड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला अवैध शराब तस्करी में शामिल दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में रेल थाना बक्सर, रेल थाना आरा एवं विशेष छापामारी दल द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

18 जून 2025 को श्रमजीवी एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी बोगी में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो महिलाएं एवं तीन पुरुष संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस बल को देख कर घबराने लगे और पूछताछ के दौरान संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास कुल 101 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1,01,680 रुपये आँकी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999