पिता ने एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया

राँची(खौफ 24): डोरंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की (17 वर्ष) अपने घर से 2 लाख नगद और करीब 50 हजार के सोने का जेवर लेकर भाग गई है।इस सम्बंध में लड़की के पिता ने अरगोड़ा थाना में एक युवक के खिलाफ नाबालिग बेटी को भगा लेने जाने का मामला दर्ज कराया है।पुलिस कई जगहों पर लड़की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की और जिस युवक पर भगाने का आरोप उसका मोबाइल बंद है।फिर भी बहुत जल्द लड़की को बरामद कर लिया जायेगा।

लड़की के पिता का कहना है कि बीते 20 अप्रैल को समय लगभग 2 बजे दोपहर में अपनी बेटी को इंटरमीडिएट की परिक्षा लिखने के लिए हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के गेट के पास छोड़कर वो अपने घर वापस लौट गया।उसके बाद समय लगभग 5:40 शाम में मेरी बेटी के वाट्‌सअप नम्बर से मुझे मैसेज किया कि मैं यहाँ से जा रही हूँ मुझे खोजने कि कोशिश मत करना उसके बाद फोन किया तो मोबाइल बंद बताने लगा। जब घर में खोजबीन करने लगा तो पता चला कि अलमीरा से लाभ 2 लाख नगद और लगभग 50 हजार का सोना का जेवरात गायब था।तब मुझे पूर्ण विश्वास हो गया कि मेरी बेटी घर छोड़कर कहीं चली गयी है। घर वालों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की परन्तु नही मिली।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, राजु यादव नामक युवक पर नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर भागा ले जाने का आरोप लगाया है।क्योंकि पिछली बार भी अक्टूबर 2022 में राजू यादव ने लड़की को भागा कर ले गया था जो बहुत खोजने के बाद बैंगलोर से मिली थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की खोजबीन कर रही है।एक सप्ताह बीते जाने के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चला है।साभार

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999