शाही अंदाज में हुई आनंद मोहन के बेटे की शादी

बिहार(खौफ 24): बाहुबली नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार को देहरादून में शाही अंदाज में सम्पन्न हुई। चेतन आनंद की शादी दून के कैनाल रोड स्थित लक्सेरिया फार्म हाउस में हुई। इस शादी में कई बड़े नेता और कारोबारी भी शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भगत सिंह कोश्यारी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद शिवहर से विधायक हैं और उनकी शादी डॉक्टर आयुषी सिंह से हुई। इस हाई प्रोफाइल शादी में फार्म हॉउस को फूलों से सजाया गया था। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शादी में कम से कम 300 लोगों के शामिल होने की खबर है। करीबी लोगों को ही केवल इस शादी में आने की अनुमति थी।साभार

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999