50 वर्षीय व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची से किया रेप

झारखंड(खौफ 24): पलामू जिले में 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। 50 वर्षीय शख्स ने पैसों का लालच देकर बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया। घटना पलामू जिले के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र स्थित एक गांव की है जहां स्कूल में खेल रही बच्ची को अधेड़ अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के सहपाठियों ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी।

बताया जाता है कि घटना की सहपाठियों ने सूचना पीड़िता के परिजनों को दी। परिजन 10-15 की संख्या में तत्काल आरोपी हरि सिंह के घर पहुंचे। आरोपी ने भीड़ देख कर बच्ची को बाहर निकाल दिया और फिर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।हुसैनाबाद के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

पीड़िता का मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज में जांच करायी गई है। आईपीसीऔर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आई है कि बच्ची अन्य बच्चों के साथ समय से स्कूल पहुंच गई थी। इसका नाजायज फायदा आरोपी ने उठाया। वह अपने घर में अकेला था। बच्चों ने घर आकर परिजनों को दी सूचना दी थी कि बच्ची को हरि सिंह दो तीन घंटे से अपने घर में ले जाकर रखा है।साभार

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999