गुम हुई लड़की की बरामदगी रेल पुलिस ने किया बरामद!

गया, (खौफ 24)  गुम हुई लड़की की बरामदगी
दिनांक-17.04.2024 को यात्री अन्नु देवी पति-विकाश कुमार पंडित, सा०-मरडिह, थाना-वजीरगंज, जिला-गया अपने पति एवं 04 वर्ष की बच्ची के साथ गाड़ी सं0-12398 डा0 महाबोधि एक्स से दिल्ली से गया के लिए यात्रा कर रही थी। यात्रा के क्रम में दिनांक-18.04.24 को गाड़ी गया जं० पहुँची। ट्रेन से उत्तर कर अपना सामान जल्दबाजी में उतारने लगी। स्टेशन पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इनकी बच्ची भटक कर कही चली गयी। इन लोगों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया परंतु बच्ची का कही पता नही चला। तत्पश्चात बच्ची के माता-पिता रेल थाना गया आकर अपने बच्ची के खो जाने की सूचना दिये।

प्राप्त सूचना पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए रेल थाना गया द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना, आर०पी०एफ० एवं चाईल्ड लाईन को देते हुए लापता बच्ची की खोजबीन शुरू किया गया। काफी खोजबीन के बाद रेल थाना गया को गुरुआ थाना के चौकीदार द्वारा एक बच्ची को सगाही बाजार एवं ईटहरी के बीच रोड़ पर भटकते हुए देखे जाने की सूचना दी गयी। जिसके बाद रेल थाना गया द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर उनके माता-पिता को विधिवत सुपूर्द किया गया। लड़की के माता-पिता के द्वारा रेल पुलिस पटना को आभार व्यक्त किया गया है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999