महाछठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

अररिया, रंजीत ठाकुर : अररिया में विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती विद्या मंदिर कटहरा फारबिसगंज में शुक्रवार को विद्यालय के वंदन सभा में अर्धवार्षिक परीक्षा फल की घोषणा के साथ – साथ दीपावली एवं महाछठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के बच्चों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर मंचन किया। जिसमें भगवान श्री राम के आदर्श, माता सीता की मर्यादा और हनुमान की भक्ति को उत्साह और समर्पण के साथ प्रस्तुत किया। से पांचवीं कक्षा के बच्चों ने पोस्टर एवं चार्ट पेपर के माध्यम से प्रार्थना सभा के परिसर को सजाया।

कक्षा षष्ठ के बच्चों ने सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं धार्मिक गतिविधियों को मूर्त रूप प्रदान करते हुए छठ पूजा पर सूप एवं डाले के साथ मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर किया। धार्मिक महत्व से परे बच्चों ने इन अनुष्ठानों से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में जाना। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है जो जीवन में खुशियां लाती है। यह त्योहार अपने प्रियजनों के साथ आनंद एवं प्यार बांटने का अवसर है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

उन्होंने आगे बताया कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ परंपरा, संस्कार, पर्व एवं त्योहार का ज्ञान देना आवश्यक है। उन्होंने सभी छात्रों एवं कर्मचारियों को दीपावली एवं महाछठ को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सराहना प्रांतीय अध्यक्ष सह स्थानीय विद्यालय के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद, सचिव शिवनारायण दास भानु, कर्नल दास, सकलदेव मंडल के साथ – साथ अन्य सदस्यों ने की। इस मौके पर उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, सदस्य ममता कुमारी, उप प्रधानाचार्य सह मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, रिया कुमारी, शबनम देवी, विनोद कुमार राय, अखिल कुमार, अशोक कुमार, सुषमा कुमारी, प्रेरणा कुमारी , संतोष कुमार दास के साथ – साथ दर्जनों अभिभावक , कर्मचारी उपस्थित रहे।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999