महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत
किशनगंज : ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। वैसे तो आमतौर पर कोई महिला एक बार में 2 या तीन बच्चों को एक साथ जन्म देती है। लेकिन जालमिलिक गांव की एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। ताहिरा आलम नामक 26 वर्षीय महिला की पहले से ही 1 बच्चें की मां है और पहला बच्चा उनका बेटा था अब एक साथ पांच बच्चियों को जन्म देने के बाद महिला के परिजनों में काफी उत्साह का माहौल है।बताते चलें कि किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के रजा नर्सिंग होम में एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया।
वही एक साथ 5 बच्चों को जन्म देने वाली मां ने बताई कि जब वह 2 महा की गर्भवती थी तब उसे डॉक्टरों ने बताया था कि उसके पेट में चार बच्चें है, कुछ दिनों बाद जब फिर से चेकअप कराया तो डाक्टरों ने बताया कि पेट में पांच बच्चा है। वही रजा नर्सिंग होम के महिला डॉक्टर ने बताया कि हमने जब पेशेंट को बताया कि उसके पेट में पांच बच्चे हैं, पेशेंट घबराने लगी लेकिन हमने समझाया घबराने की बात नहीं है,हमने आगे तक इसका ट्रीटमेंट किया और आज पेशेंट और उसकी बच्चे दोनों स्वस्थ है,डॉक्टर ने कहा कि मेरे लिए यह काफी चैलेंजिंग था, लेकिन मैं सूझबूझ के साथ बच्चों की डिलीवरी करवाया और बच्ची तथा उसकी मां दोनों स्वस्थ है