दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए मोदी की गारंटी जरूरी : चिराग

जमुई, मो.अंजुम आलम। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखने के लिए मोदी की गारंटी जरूरी है। इसलिए हम सभी को एकजुटता के साथ अबकी बार 400 के पार के संकल्प को पूरा करने के लिए संकल्प लेना होगा। साथ ही उन्होंने बिहार में सभी 40 की 40 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतने का दावा किया। दरअसल चिराग पासवान बुधवार को शहर के द्वारिका विवाह भवन में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बहनोई को मौका देने के पीछे की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि जमुई से परिवार का रिश्ता बनाए रखने के लिए जरूरी था कि परिवार के किसी सदस्य को ही यहां की जिम्मेदारी सौंपी जाए।

ऐसे में बहन और बहनोई से बेहतर कोई नहीं हो सकता था। उन्हें उम्मीद है कि उनके बहनोई अरुण भारती उनसे बेहतर सांसद साबित होंगे। साथ ही जमुई को दो-दो सांसद देने का उनके पिता रामविलास पासवान का वायदा भी कायम रहेगा। इस दौरान एनडीए एक घोषित उम्मीदवार अरुण कुमार भारती ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने कार्यकाल में जमुई के विकास को जो गति दिया है उसे और तेज करेंगे। वह यहां नेता नहीं बल्कि बेटा बनकर सेवा करने आए हैं।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए अरुण भारती की जीत सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हासिल करने की अपील एनडीए कार्यकर्ताओं से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह ने की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जनता दल यू के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, ललन मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999