नशीली दवाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, मौके से एक बाइक भी जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर।  इंडो नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस व एसएसबी के जवानों ने देर रात अभियान चला कर कोडिंग कोडीन युक्त नशीली दवाओं के साथ एक 22 बर्षीय युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की है।जिसमें 10 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप,600पीस प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के कारोबार में प्रयुक्त बाइक हीरो स्प्लेंडर बाइक को जप्त किया है।

गिरफ्तार युवक बसमतिया थाना क्षेत्र के बसमतिया वार्ड-05 निवासी मनोज मंडल के 22बर्षीय पुत्र गणेश कुमार मंडल बताया गया है।इस बाबत थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर कागजी कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु न्याययिक हिरासत में आज शुक्रवार को अररिया भेज दिया गया है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999