सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगभग एक दर्जन ग्रामीण झुलस गए

जहानाबाद(खौफ 24): खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगभग एक दर्जन ग्रामीण झुलस हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में गांव के लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को शकूराबाद में इलाज चल रहा है। सदर अस्पताल आये सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों में चार की स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच भेजा जा रहा है। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के नोआवां गांव की है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लालदेव शर्मा के घर में गैस सिलेंडर पर खाना बन रहा था। इस दौरान सिलेंडर लीक करने लगा। सिलेंडर के लीक होते ही शोर मचाया।

शोर गुल होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और बालू और पानी से आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी क्रम में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में चार की स्थिति ज्यादा खराब है। वही इस घटना में कई लोगों को अफरा तफरी के दौरान भी छोटे लगी हैं और कई लोग सिलेंडर के आग से झुलस गए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए गांव से भारी संख्या में लोग सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचे हुए। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि नोआवां गांव में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है जिसके कारण या घटना घटी है कई लोग रास्ते में भी आ रहे हैं और कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999