अज्ञात बोलेरो वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत!

जमुई,  मो. अंजुम आलम जिले के सिकंदरा ICICI बैंक के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार लक्ष्मी प्रसाद वर्णवाल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए।घायल वृद्ध को परिजन द्वारा आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है की लक्ष्मी प्रसाद वर्णवाल साइकिल पर सवार होकर कुछ कागजात लाने किसी परिचित व्यक्ति के पास गए थे, जहां से वापस साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

जैसे ही वृद्ध आईसीआईसी बैंक के पास पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे घायल हुए लक्ष्मी प्रसाद वर्णवाल की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल फरार बोलेरो वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। वृद्ध की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999