कुत्तों का एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया

पटना, (खौफ 24) ह्यूमैनारो फाउंडेशन द्वारा चलाए गए एंटी-रेबीज टीकाकरण अभियान ने पटना के मीठापुर, राजपुताना और गर्दनीबाग इलाकों में 45 कुत्तों का टीकाकरण किया। यह अभियान फाउंडेशन की अध्यक्ष अनुष्का आनंद की निगरानी में आयोजित किया गया। अनुष्का आनंद ने बताया कि उनका उद्देश्य पटना में निरंतर टीकाकरण अभियान चलाकर अधिक से अधिक कुत्तों को सुरक्षित करना है।

संस्थापक कुमार विशाल ने कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो कुत्तों के काटने से फैलती है, और उन्होंने इस अभियान के माध्यम से इस बीमारी के जोखिम को कम करने का संकल्प लिया। अभियान में अहमद फिरोज कमाल, निहारिका रॉय, हर्ष कुमार, आदित्य और अनीता आर्या ने सक्रिय रूप से योगदान दिया।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999