अपराध

चौक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हो गए 10 गिरफ्तार

Super Admin
Sep 10, 2026 1 min read 4 views
चौक थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हो गए 10 गिरफ्तार

पटनासिटी। चौक थाना पुलिस ने एस ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी समेत चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

थानाप्रभारी राज किशोर सिंह के अनुसार चौक थाना कांड संख्या 498/26, धारा हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में आरोपी पटलू उर्फ मोहम्मद नौशाद कुरैशी, निवासी मदरसा गली (कच्ची घाट), चौक थाना को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें अखिलेश यादव, अंकित कुमार उर्फ छोटू तथा गणेश साह, विजय साह, ओमप्रकाश साह और धर्मेंद्र साह पकड़ाया हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह, बाईपास थाना; विजेंद्र सिंह, दीदारगंज थाना और सरोज कुमार, आलमगंज थाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सभी मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई चौक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई।

React:
Share:

Super Admin

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

Related Articles

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी थाना की पुलिस ने चार को पकड़ा
अपराध

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी थाना की पुलिस ने चार को पकड़ा

पटना। नदी थाना पुलिस ने चोरी और छिनतई के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप...

Staff·1 weeks ago
1m