दुनिया

खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद

Super Admin
Aug 31, 2026 1 min read 45 views
खुसरूपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 30 लीटर स्प्रिट बरामद

पटना। खुसरूपुर प्रखंड के खिरोधरपुर दियारा इलाके में मद्य निषेध विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में टीम ने मौके से 30 लीटर स्प्रिट, शराब में मिलाए जाने वाले रसायन का घोल, ब्रांडेड शराब की बोतलें और रैपर बरामद किए हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खिरोधरपुर दियारा में नकली शराब की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी।

सूचना के बाद मद्य निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाके में छापेमारी की गई। टीम के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, स्प्रिट, रसायन, बोतलें और रैपर बरामद किए गए। विभाग की टीम अब बरामद सामान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

React:
Share:

Super Admin

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

Related Articles

कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों में खुशी
दुनिया

कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों में खुशी

फुलवारीशरीफ। पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद कई दिनों से बाधित गया-पटना रेल सेवा मंगलवार की शाम धीरे-धीरे पटरी पर लौ...

Staff·2 days ago
1m
सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह
दुनिया

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

पटना। बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने पुलिस सेवा में अपने 32 वर्ष पूरे होने पर अपने से...

Staff·6 days ago
1m