दुनिया

पटना ट्रैफिक जवानों का सम्मान, CSR के तहत छाता और टिफिन बैग वितरित

Super Admin
Aug 26, 2026 1 min read 46 views
पटना ट्रैफिक जवानों का सम्मान, CSR के तहत छाता और टिफिन बैग वितरित

पटना। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हर मौसम में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले यातायात पुलिसकर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत यातायात जवानों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में अलीगढ़ ट्यूब्स एंड शटर लिमिटेड के प्रोपराइटर पीयूष नंदन एवं पारुल वर्ष्णेय की ओर से यातायात पुलिसकर्मियों के बीच छाता और टिफिन बैग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान यातायात जवानों को सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (यातायात), पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर यातायात पुलिस के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और अथक सेवा की सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। धूप, गर्मी और बारिश के बावजूद जवान लगातार सड़क पर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। CSR के तहत की गई इस पहल के लिए पुलिस की ओर से अलीगढ़ ट्यूब्स एंड शटर लिमिटेड के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनके कल्याण के प्रति सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

React:
Share:

Super Admin

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

Related Articles

कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों में खुशी
दुनिया

कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों में खुशी

फुलवारीशरीफ। पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद कई दिनों से बाधित गया-पटना रेल सेवा मंगलवार की शाम धीरे-धीरे पटरी पर लौ...

Staff·2 days ago
1m
सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह
दुनिया

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

पटना। बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने पुलिस सेवा में अपने 32 वर्ष पूरे होने पर अपने से...

Staff·6 days ago
1m