अपराध

अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

Super Admin
Sep 03, 2026 1 min read 14 views
अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

पटना। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर स्थित पानी टंकी दुसाध गली में जमशेदपुर के आजाद नगर थाना की पुलिस ने एक फरार अभियुक्त के घर न्यायालय से जारी इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस भी मौजूद रही।

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर थाना कांड संख्या 01/2020 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त फिरोज अहमद, पिता शरीक अहमद, लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय से जारी इश्तेहार को पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ उसके घर पर चस्पा कर लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

React:
Share:

Super Admin

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

Related Articles

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी थाना की पुलिस ने चार को पकड़ा
अपराध

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी थाना की पुलिस ने चार को पकड़ा

पटना। नदी थाना पुलिस ने चोरी और छिनतई के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप...

Staff·1 weeks ago
1m