अपराध

बाइक चोरी मामले में आरोपियों के घर चस्पा इश्तेहार

Super Admin
Sep 01, 2026 1 min read 25 views
बाइक चोरी मामले में आरोपियों के घर चस्पा इश्तेहार

अररिया। बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार की शाम न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बैंड-बाजे के साथ आरोपियों के घर पहुंचकर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। इसी दौरान पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।

गिरफ्तार महिला की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के कोशिकापुर वार्ड संख्या-07 निवासी अमिला खातून, पति जलाउद्दीन मियां के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मामले में फरार चल रहे आरोपियों की पहचान कोशिकापुर वार्ड संख्या-07 निवासी रुस्तम, हजरत एवं अनवर, तीनों पिता जलाउद्दीन मियां, तथा जलाउद्दीन मियां, पिता भुटाई मियां के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ फुलकाहा थाना कांड संख्या-95/2026, दिनांक 01 मई 2026 के तहत मामला दर्ज है।

न्यायालय से निर्गत इश्तेहार के अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। कार्रवाई के दौरान अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, एसआई रंजना कुमारी, प्रदीप भारती सहित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी बैंड-बाजे के साथ मौजूद रहे।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध बाइक चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा आज सोमवार को गिरफ्तार महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत अररिया जेल भेज दिया है।

React:
Share:

Super Admin

Comments (0)

Sign in to leave a comment.

Related Articles

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी थाना की पुलिस ने चार को पकड़ा
अपराध

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी थाना की पुलिस ने चार को पकड़ा

पटना। नदी थाना पुलिस ने चोरी और छिनतई के मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोप...

Staff·1 weeks ago
1m