
भोजपुर गायक पवन सिंह को भाजपा ने किया निष्कासित
पटना, (खौफ 24) बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को एनडीए के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने पवन सिंह के नाम से चिट्ठी जारी की है।
इसमें उन्होंने लिखा कि लोकसभा सभा चुनाव में आप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के विरोध चुनाव लड़ रहे हैं। आप यह काम दल विरोधी है। इस कारण पार्टी की छवि छूमिल हुई है। इसलिए आपको दल विरोध काम करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर निष्कासित किया जाता है।