
बाइक सवार चालक की मौत, दो युवक घायल!
अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत महेश पट्टी वार्ड संख्या 13 के युवक की सुपौल जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गुलामी के समीप एसएच 91 पर बुधवार की रात एक ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार अन्य दो लोग घायल हो गया। मृतक नरपतगंज प्रखंड के घूरना थाना क्षेत्र के बबुआन पंचायत अंतर्गत महेशपट्टी वार्ड-13 निवासी धर्मनाथ झा के 25 वर्षीय पुत्र हिटलर कुमार झा उर्फ पिंटू बताया जा रहा है।जानकारी अनुसार मृतक बुधवार को अपने अपाची बाइक से गांव के दो दोस्त आयुष झा व विकास भुसकुलिया के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने सुपौल जिले के गोविंदपुर जा रहे थे। इसी क्रम में बलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गुलामी के समीप साईफन के पास बीरपुर के तरफ से आ रहे बालु लोड ट्रक बी आर-50G B-0676 ने उसे ठोकर मार दिया।घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे व घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के स्वजनों को सुपुर्द कर दिया। बलुआ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
शव घर पहुंचते ही स्वजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन।
इधर महेशपट्टी निवासी हिटलर उर्फ पिंटु का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पिता धर्मनाथ झा के आंखों के आंसू रुक नही रहे थे। उसे इस अनहोनी का अंदेशा भी नही था। मां कंचन देवी अपने बेटे का शव देखते ही बेहोस हो गयी। आसपास में मौजूद स्वजन उन्हें ढाढ़स बंधा रहे थे। छोटा भाई सत्यम कुमार समझ ही नहीं पा रहा था कि उनका भाई इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं बहन काजल कुमारी का भी रो रो कर बुरा हाल था। वहीं पिता की माने तो मृतक हिटलर झा घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था। वह लुधियाना के एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। छुट्टी लेकर एक माह पूर्व ही घर आया था। वहीं अक्टूबर माह में उनका शादी भी होने वाला था। पिता ने बताया कि वो किसान हैं घर पर ही रहते हैं।