भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

पटना, (खौफ 24) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय स्वास्थय मंत्री जय प्रकाश नड्डा ने आज तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब नतमस्क होकर गुरु महाराज का शुकराना किया। इस मौके पर तख्त पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह जी ने सिरोपा भेंट किया। तख्त पटना साहिब कमेटी द्वारा वीआईपी लांज में उनका स्वागत किया गया। तख्त साहिब कमेटी की ओर से अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने स्मृति चिन्ह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह ने शाल एवं उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह ने कृपाण एवं सचिव हरबंस सिंह, सदस्य हरपाल सिंह जोहल ने गुरु साहिब के जीवन इतिहास की पुस्तक देकर सम्मानिन्नत किया।

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा इससे पहले भी तख्त पटना साहिब नतमस्तक होकर गुरु महाराज का आर्शीवाद प्राप्त कर चुके हैं और अब चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के लिए गुरु महाराज का शुकराना करने के लिए तख्त साहिब नतमस्तक हुए। उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , विजय सिन्हा, पूर्व कानून मंत्री एवं सांसद रवि शंकर प्रसाद, बिहार विधानसभा में स्पीकर एवं स्थानीय विधायक नंद किशोर यादव, पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जयसवाल भी मौजूद रहे।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999