सशक्त राष्ट्र के निर्माण में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता : नंदकिशोर

पटना सिटी, (खौफ 24) 17 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगल तालाब स्थित घसीटा कहार आॅडोटोरियम में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों के संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत श्री नंदकिशोर यादव, बिहार सरकार में मंत्री हरि सहनी, महापौर श्रीमती सीता साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक श्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनीति संगठन के साथ साथ सामाजिक संगठन है। समाज कल्याण, संस्कृति उत्थान, राष्ट्रीय आपदा में कार्य करते हुए एक सशक्त राष्ट्र निर्माण कार्य में लगे रहते हैं।
बिहार सरकार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री हरि सहनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का मेहनत का17 ही फल है आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश में विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इसी के तहत पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने किया।कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा नेता मृत्युंजय झा, पूर्व विधान परिषद के पार्षद आजाद गांधी, बलराम मंडल,रूप नारायण मेहता, किरण शंकर ने संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में महानगर महामंत्री विनय केसरी, प्रवक्ता राजेश साह, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल,मंत्री संजय सिंह, विनोद पासवान, स्मिता रानी, पूर्व उप महापौर संतोष मेहता, पार्षद श्रीमति किरण मेहता,तारा देवी, अंजनी राय, विनय कुमार बाला, सरोज जायसवाल, सीता सिन्हा, कांति केसरी सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999