
सौतन ने प्राइवेट पार्ट्स में डाला फेवीक्विक, पति के साथ नहीं रहने की दी चेतावनी
जमुई, मो. अंजुम आलम जमुई के एक गांव में पति और सौतन के बीच दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि सोए अवस्था में सौतन ने प्राइवेट पार्ट्स में फेवीक्विक डाल दी। जब शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे महिला सोकर उठी और बाथरूम गई तो घटना की जानकारी हुई। जब महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो पीड़िता द्वारा दोपहर बाद करीब 4:30 बजे महिला थाना को सूचना दी गई। उंसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने बताई की उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक था।
उसे दो बच्चा भी है। इसके बावजूद पति करीब तीन माह पहले दूसरी महिला को लेकर भाग गया और शादी कर ली। फिर दूसरी पत्नी को साथ लेकर घर आ गया है। उंसके बाद से पति द्वारा हमेशा मारपीट की जाती है। उंसके पति अब उसे रखना नहीं चाहता है और सौतन भी पति के साथ रहने नहीं देती है। देर रात जब वह सोई हुई थी तो पति के सहयोग से सौतन द्वारा उनके प्राइवेट पार्ट्स में फेवीक्विक डाल दिया गया। सौतन का कहना है कि पति के साथ वे नहीं रहेगी। पति भी दूसरी पत्नी के साथ ही रहना चाह रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।