
भ्रष्ट पदाधिकारी होंगे सलाखों के पीछे: ढुलू महतो
धनबाद, (खौफ 24) झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध के खिलाफ भाजपाइयों ने बाघमारा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधायक ढुलू महतो ने कहा कि जबसे राज्य में झामुमो के नेतृत्व में सरकार बनी है, तबसे हर तरफ लूट का माहौल है। चारों तरफ खनिज संपदा की लूट मची हुई है। अधिकारी बेलगाम हैं और अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं।
योजनाओं में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके एक-एक कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि झारखंड को लूटने से बचाएं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और झारखंड को लूटने वाले सभी भ्रष्ट और भ्रष्टाचारी पदाधिकारी सलाखों के पीछे होगें।
इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
()