पत्नी देर से घर आई तो पति ने गुस्से में पत्नी की कर दिया हत्या

राँची(खौफ 24): जिले के यह घटना बुंडू थाना क्षेत्र डामारी गांव में हुई है। जहां शुक्रवार की देर रात पति अशोक महतो ने अपनी पत्नी सुनीता देवी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,सुनीता देवी शुक्रवार की रात एक भोज कार्यक्रम में गई थी। जहां उसे वापस लौटने में थोड़ी देर हो गयी।

इसी बात को लेकर पति अशोक कुमार महतो गुस्से में आकर उससे लड़ाई करने लगा और घर में रखे मुर्गा काटने वाले हथियार से पत्नी पर हमला कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद वह दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर अपने पुराने घर पर अपने पिता रतन लाल महतो को सूचना देकर बाइक लेकर फरार हो गया। आरोपी के पिता ने कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार रह चुका है जिसका पूर्व में रिनपास में ईलाज हो चुका है। आरोपी मुर्गा दुकान चलाता था।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999