
बिहार सरकार पुलिस मुख्यालय से निष्पक्ष जाँच की माँग किया : मृत्युंजय कु सिंह
सीतामढ़ी, (खौफ 24) बरगनिया के पदस्थापित थानाध्यक्ष का पुलिस निरीक्षक कुंदन कुमार जो पूर्व में भोजपुर ज़िला के सिकरहटा अगियाओं बाजार, तरारी थाना अध्यक्ष रह चुके मुजफ्फरपुर के कांटी और सदर थाना अध्यक्ष और वर्तमान में सीतामढ़ी के बरगनिया के थानाध्यक्ष का फ़ासी लगाकर खुदकुशी करके इस दुनिया से जाना विश्वास नही हो पा रहा है।कर्मठ अधिकारी कभी ऐसा कर ही नही सकता है। कुंदन कुमार पटना ज़िला के विक्रम के रहने वाले थे। सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक से फ़ोन से हमारी बात हुई है।इस घटना के कारणों की गहराई से और संदेह की सारी बिंदुओं पर जाँच होनी चाहिए। क्या घटना के पीछे विभागीय प्रताड़ना है या पारिवारिक कारण है या अन्य कोई गहरी साजिस है जिसे आत्महत्या का रूप दिया गया है।
विभिन्न विंदुओं पर जाँच रिपोट उपरान्त उचित क़ानूनी करवाई होनी चाहिए।निजी तौर पर हम कुंदन कुमार को जानते है वे मेरे गृह गाँव थाना के थाना प्रभारी रह चुके है। अनेकों बार हमारी इनसे बात होती रही है। कुंदन कुमार बिहार पुलिस के कर्मठ जांबाज तेज तरार , बहादुर अपनी सेवाएं से सभी जनता जनार्दन के दिलों पर राज करने वाले पुलिस अधिकारी रहे है।बिहार सरकार पुलिस मुख्यालय से निष्पक्ष जाँच और उच्चित मूवाबजा की माँग किया है बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
मृत्युंजय कु सिंह ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है
आप को बता दे कि सीतामढ़ी बैरगनिया थानाध्यक्ष ने की आत्महत्या ,बैरगनिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने की आत्महत्या ,थानाध्यक्ष के आत्महत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप ,थाना परिसर में स्थित अपने आवास में फंदे से लटका मिला थानाध्यक्ष का शव ,आत्महत्या के कारणो का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है