गायब रहने पर सिकंदरा सीओ सहित प्रखंड के कई पदाधिकारियों से DM ने मांगा स्पष्टीकरण, रोका वेतन

जमुई,  अंजुम आलम  डीएम के आदेश की अवहेलना करना और ड्यूटी से गायब रहना सिकंदरा प्रखंड के अंचलाधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को मंहगा पड़ गया। मामले में डीएम राकेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है।साथ ही तत्काल प्रभाव से वेतन पर रोक लगाते हुए निर्धारित समय पर जवाब देने का आदेश दिया है।जिलाधिकारी के इस कार्रवाई से प्रखंड के सभी पदाधिकारियों के बीच दहशत फैली हुई है।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले डीएम राकेश कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए जिले के सभी जिलास्तरीय और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सोमवार को सिकंदरा प्रखंड के अंचलाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कई अधिकारी सुबह 11 बजे तक अपने ऑफिस से गायब नजर आए। जबकि निर्गत पत्र में साफ साफ लिखा है कि सुबह 10.30 से 11.30 तक जनता दरबार आयोजित की जानी है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

उंसके बाद डीएम राकेश कुमार ने बड़ी कारवाई करते हुए सिकंदरा प्रखंड के अंचलाधिकारी नेहा रानी, आपूर्ति पदाधिकारी साधना सिंह सहित प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, एवम प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम द्वारा जारी पत्र में कहा गया है की निर्धारित समय पर जनता दरबार लगाने के आदेश के बावजूद कार्यालय से गायब रहना आपके अनुशासनहीनता एवम कार्य के प्रति आपकी लापरवाही को दर्शाता है। इसको लेकर क्यों न आपके ऊपर अनुशासनत्मक कारवाई की जाए। साथ ही स्पष्टीकरण संतोषजनक पाए जाने तक वेतन भी रोकने का आदेश जारी किया गया है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999