फ्लैग मार्च कर डीएम, एसपी और एसडीओ ने दिया शांति का संदेश

जमुई, मो. अंजुम आलम  मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार की शाम सुरक्षाबलों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत डीएम राकेश कुमार, एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन,एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से की गई। इस दौरान कचहरी रोड होते हुए महराजगंज, थाना चौक, भछियार, नीमा रंग, बोधवन तालाब, महिसौड़ी चौक, अतिथि पैलेश सहित पूरे इलाके का भ्रमण किया गया। साथ ही संवेदनशील जगहों पर पर्व को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई।

मार्च के दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी भाईचारा वह शांति बनाए रखने की भी लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर डीएम राकेश कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पूरे शहर का जायजा लिया गया है। पर्व के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है। लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील भी की गई है। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि शहर के वैसे संवेदनशील इलाके को चिन्हित कर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पर्व के दौरान चौक- चौराहों के अलावा गश्ती वाहन शहर का भ्रमण कर हालात का जायजा लेगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। आपसी भाईचारा को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999