कार्रवाई नहीं होने से सड़क पर आगजनी जाम हंगामा

मनेर, आनंद मोहन  बीते मंगलवार को मनेर थाना अंतर्गत के लोदीपुर स्थित ओम साई ईंट भट्टा में हुए गोलीबारी के विरोध में आक्रोशित परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। इस गोलीबारी में देवनाथ कुमार लापता है। अभी तक मनेर पुलिस उसका पता लगा पाने में नाकाम रही। इसी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। सड़क जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि किसी भी तरह से देवनाथ कुमार का शव ही पुलिस लाकर दे। सड़क जाम की सूचना पर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा एवं मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे एवं आक्रोशित लोगों को समझा – बूझाकर सड़क जाम हटाया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ।

डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल विनय कुमार के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज की गई है, जिसका अनुसंधान जारी है। सड़क जाम करीब 3 घंटे तक रहा। वहीं सड़क जाम से राहगिरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम सोन नदी में सर्चअभियान चला रहा है ताकि लापता देवनाथ राय मिल सके। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को ईंट भट्ठा पर किसी काम से गये दो लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इसमें एक व्यक्ति विनय कुमार के पैर में गोली लगी थी। मगर देवनाथ का कुछ भी पता नही चल सका है। देवनाथ के परिजनों का रो – रो का बुरा हाल है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999