
सघन चेकिंग अभियान के दौरान हथियार सप्लायर बाइक सवार दो किशोर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
पटना सिटी, (खौफ 24) मालसलामी थाना क्षेत्र के मथनी तल इलाके में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार सप्लायर बाइक सवार दो किशोर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। वही गिरफ्तार किशोर के निशान देही पर मुख्य हथियार सप्लायर अविनाश कुमार को नखास पिंड इलाके से हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
वही गिरफ्तार सभी आरोपियों के पास से एक बाइक, दो पिस्टल ,चार मैगजीन, सात जिंदा कारतूस और तीन अनुराइड मोबाइल बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से कड़ी पुछ ताछ कर हथियार खरीदने वाले अपराधियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने बताया है की सभी आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंघाला जा रहा है।