दो लाख रुपया ठगी मामले में पुलिस ने 1 लाख 47 हज़ार रूपया के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

जमुई(अंजुम आलम): 25 नवंबर को शहर के कचहरी चौक स्थित एसबीआई मुख्य ब्रांच से दो लाख रुपया निकासी के बाद पोता बनकर ठगी करने मामले में पुलिस ने एक आरोपित को मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक रविदास टोला से गिरफ्तार किया है। साथ ही ठगी किये गए 1 लाख 47 हज़ार रुपया भी बरामद किया गया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के भिठरा गांव निवासी रघु रविदास के पुत्र विनोद रविदास के रूप में हुई है।उक्त जानकारी रविवार की शाम टाउन थाना में प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

उन्होंने कहा कि मंझवे गांव निवासी सेवानिवृत चौकीदार ब्रह्मदेव पासवान से पोता बनकर 2 लाख रुपये की ठगी करने मामले में एक टीम गठित की गई।जिसमें टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, मलयपुर थानाध्यक्ष राजबर्धन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। फिर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और वैज्ञानिक अनुसंधान के तहत आरोपित विनोद को देवचक रविदास टोला से गिराफ्तार किया गया है। 1,47000 रुपया भी बरामद किया गया। पूछताछ में विनोद ने बाकी पैसा खर्च करने की बात कही है। पूर्व में भी विनोद जेल जा चुका है।अन्य जानकारी के लिए जांच की जा रही है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

गौरतलब हो कि मंझवे गांव निवासी रिटायर्ड चौकीदार ब्रह्मदेव पासवान अपनी पत्नी यशोदा देवी के साथ 25 नवंबर को पासबुक अपडेट सहित अन्य बैंकिंग कार्य को लेकर एसबीआई की मुख्य शाखा आये थे, तभी विनोद उनके समीप पहुंच कर खुद को उनका पोता बताते हुए अपना नाम रंजीत कुमार पिता दरोगी घर- भौराटांड बताते हुए दंपति को अपने भरोसे में ले लिया और हेराफेरी कर सेवानिवृत चौकीदार ब्रह्मदेव पासवान के खाते से दो लाख रुपए की निकासी कर ली थी। साथ ही उनकी पत्नी यशोदा देवी के साथ आधार कार्ड लेकर शपथपत्र बनाने की बात कहकर दोनों को व्यवहार न्यायालय ले आया और वहीं से झांसा देते हुए रुपए लेकर फरार हो गया था।उसके बाद पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999