बेखौफ़ अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारा जिसमे एक की मौत!

पटना सिटी, (खौफ 24) आलमगंज थाना अंतर्गत सोमवार की सुबह बेखौफ़ अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारकर  मौके वारदात से फरार हो गए। वहीं दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया हैं। जबकि दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा हैं की आलमगंज थाना क्षेत्र में लल्लू कुमार यादव अपने मित्र सूरज गोप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमे दोनों युवक घायल हो जाते हैं। जहां घायल सूरज को पटना के राजेश्वरी अस्पताल में भर्ती कराया गया और लल्लू यादव को पटना के NMCH अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। जहां लल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गईं हैं जबकि सूरज गोप की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं। दोनों चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं और आसपास में लगे कैमरे को भी खंगाल रही हैं।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999