वार्ड सदस्य के घर पर गोलीबारी, रंगदारी नहीं देने पर हमला, प्रशासन पर आरोप

नालंदा, अन्नू  जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में वार्ड सदस्य रवि कुमार के घर पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी। घटना के पीछे दबंगई और रंगदारी का मामला बताया जा रहा है।

गोलीबारी का आरोप अंकुश राउत और उसके गुर्गों पर लगा है। हमले के दौरान रोड़ेबाज़ी में दो मवेशी भी जख्मी हो गए। वार्ड सदस्य रवि कुमार ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अपराधियों से मिली हुई है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी उनके घर पर गोलीबारी की गई थी।

वार्ड सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisements
SHYAM JWELLERS


रवि कुमार ने बताया कि आरोपी उनसे 20,000 रुपये की रंगदारी मांगते हैं। कोई भी सरकारी योजना जैसे टीका करण या आवास योजना का काम कराने पर उनसे यह रकम मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह दावा कि आरोपियों का उनसे पारिवारिक विवाद है, पूरी तरह गलत है। उनका किसी गोटिया से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने की कार्रवाई


घटना के बाद सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल ने बताया कि यह मामला पूर्व विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और छापेमारी अभियान जारी है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जा रही है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999