दिनदहाड़े चार लोगों को मारी गोली, तीन लोगों की मौत, एक की हालात नाजूक

बिहार(आनंद मोहन): दरभंगा में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य बुरी तरह घायल हो गए जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घायल की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के पास कुछ लोगों के द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें मौके पर हीं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल निवासी मनीष कुमार सिंह की हो गई। वही अनिल सिंह घायल अवस्था में डीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल सिंह के अंगरक्षक मुन्ना सिंह जो पटना के रहने वाले हैं उनकी मौत हो चुकी है। वही घायल बेगूसराय के रहने वाले ड्राइवर कुंदन सिंह घायल हैं. जिन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी भी हालत चिंताजनक है।

वही दरभंगा के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों तरफ से गोलीबारी की सूचना मिली है। गाड़ी के अंदर से दर्जनों खोखा बरामद हुआ है तो प्रतीत हो रहा है दोनों तरफ से गोलीबारी की गई है। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पा रहा है लेकिन अनिल सिंह भी अपराधी प्रवृत्ति के लोग थे, जिले सहित कई थानों में दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है जांच के लिए। अनिल सिंह दरभंगा नगर निगम के कर्मी थे। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999