गांजा और शराब तस्करी का मास्टरमाइंड को फुलकाहा पुलिस ने किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांजा तस्करी के मास्टरमाइंड सोनापुर पंचायत के जिमराही गांव वार्ड संख्या दो निवासी पिंटु कुमार पासवान पिता हीरालाल को फुलकाहा थाना अंतर्गत नवाबगंज के चैनपुर चौक से शुक्रवार की शाम एक नया स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां पुलिस ने गांजा व शराब तस्करी का मास्टरमाइंड से गहन पूछताछ की। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांच कराने के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई एवं कड़ी सुरक्षा में न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया।

बताते चले की 12 जनवरी 2025 को एक कार पर लोड 103 किलो गांजा फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही से बरामद किया था। जिसमें नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा चंदा निवासी मनीष कुमार दरवे पिता दीपक दरवे एवं पोसदाहा वार्ड संख्या आठ निवासी गौरव कुमार पिता सत्यनारायण यादव को गिरफ्तार किया गया था। जबकि मौके से गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड पिंटू पासवान भागने में सफल रहे थे। गिरफ्तार गांजा तस्कर पर फुलकाहा, बथनाहा एवं बसमतिया थाने में छह मामले दर्ज है। फुलकाहा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि गांजा एवं शराब तस्करी का मास्टरमाइंड पिंटू पासवान कई माह से पुलिस के नजर से बच रहे थे जहां इसकी लगातार सूचना मिल रही थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में गांजा लाकर भारतीय क्षेत्र में चार चक्के वाहनों से अन्य जगहों पर भेजने का काम करते हैं और दर्जनों मजदूरों को इस काम में लगाए हुए हैं।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

जिस स्कार्पियो वाहन संख्या बीआर 38 एम 1560 गांजा तस्कर गिरफ्तार हुआ है उस स्कार्पियो वाहन में लोजपा रामविलास का झंडा लगा हुआ है और अंदर में भाजपा का झंडा रखा हुआ था। प्रभारी थानेदार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आखिर लोजपा और भाजपा का झंडा कैसे लगाकर गांजा तस्कर स्कार्पियो में घूम रहे थे। गिरफ्तार तस्कर के साथ से 56 हजार छह सौ नगद रुपया एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया गया है। प्रभारी थानेदार ने बताया कि गांजा तस्कर का मास्टरमाइंड पिंटू पासवान गाजा बेचकर काफी संपत्ति अर्जित किया है और घर के आसपास सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है।

इसकी संपत्ति की जांच के लिए भी आदेश न्यायालय से आया है। संपत्ति का भी ब्यौरा न्यायालय को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से गांजा तस्करी एवं शराब की तस्करी में यह शामिल है और काफी धन अर्जित किया है। जिसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है और कुछ इसकी रिपोर्ट भी भेजा गया है। मामले को लेकर फुलकाहा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गांजा एवं शराब तस्कर तस्करी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999