युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भाग निकला

राँची, खौफ 24। नामकुम थाना क्षेत्र में देर रात में घर के आंगन में घुस एक युवती से एक युवक ने दुष्कर्म करने की किया प्रयास लेकिन युवती की ओर से शोर मचाने पर वह भाग निकला। घटना नामकुम के काली नगर की है।जहां एक 25 साल की युवती से एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन युवती के शोर मचाने की वजह से वह भाग निकला। इस संबंध में युवती ने नामकुम थाने में अज्ञात युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 22 अगस्त को रात करीब 1 बजे एक व्यक्ति उनके घर मे दीवार फांद कर घुसा और छिप कर बैठा हुआ था।

जैसे ही युवती अपने कमरे से शौच के लिए निकली। उस व्यक्ति ने युवती को पीछे से पकड़ लिया। उसका मुंह दबा दिया। फिर उससे साथ गलत करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने चिल्लाना शुरू किया। उसकी शोर सुन उसके परिवार के लोग बाहर निकले। उक्त युवक की खोजबीन शुरू की। लेकिन वह भाग निकला था। इसके बाद परिजनों ने पीसीआर को फोन कर बुलाया। पीसीआर ने भी उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। पीसीआर पर तैनात पुलिस ने कहा कि सुबह नामकुम थाना में आकर प्राथमिकी दर्ज करा दीजियेगा।

जब सुबह हुआ तो युवती ने एक युवक को अपने घर के आसपास टहलते हुए देखा। उसने अपने परिजनों को बताया कि उसी लड़के ने रात में उसके साथ गलत करने की कोशिश की थी। युवती के बताने के बाद परिजनों ने उक्त लड़के को पकड़ा और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।लेकिन युवक ने घटना शामिल होने से इनकार किया।कहा उसने ऐसा नहीं किया है।वो तो सुबह टहलने निकला था।बताया जाता है कि पुलिस ने छानबीन कर युवक को थाना से जाने दिया।और कहा जब बुलाया जाएगा थाना आ जाएंगे।।उसके बाद युवक को थाना से ही छोड़ दिया गया।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

कुछ देर बाद युवक की पत्नी अपने पति के साथ थाना पहुँची और आरोप लगाने वाली युवती और उसके परिजनो पर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाना प्राथमिकी दर्ज करायी है।दोनों ओर से दिए आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक पर युवती ने आरोप लगाकर थाना में पकड़ कर लाया।युवक तीन चार महीने पहले ही पत्नी साथ उस मुहल्ले में रहने आए हैं।युवक सरकारी नौकरी करता है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।मुहल्ले में लगे सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा है।साभार

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999