भाजपा का संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन

धनबाद(खौफ 24): झरिया:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है।जिसके तहत बुधवार 14 जून को झरिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह की अगुवाई में संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन झरिया कतरास मोड़ स्थित बिहार बिल्डिंग में किया गया।

जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने की। वहीं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित धनबाद लोक सभा सांसद पशुपति नाथ सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रभात मंचासिन थे।वहीँ मंच का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री तमाल राय ने किया। इस कार्यक्रम में झरिया विधानसभा क्षेत्र के सातों मोर्चा के मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण ने हिस्सा लिया जहां सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

वहीं मंच के माध्यम से सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से रखा। साथ ही यह भी कहा कि संगठन को और भी अधिक मजबूत एवं सशक्त करने की दिशा में सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काम करें साथ ही 20 जून से 30 जून तक घर घर जाकर प्रधानमंत्री जी के द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे और नए और अधिक से अधिक संख्या में में लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करे ताकि झरिया विधानसभा में खोई हुई सीट पर फिर से कमल खिल सके ।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा,उमेश यादव महामंत्री नितिन भट्ट, श्रवण राय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, शैलेश सिंह चंद्रवंशी, स्वरूप भट्टाचार्य, दिलीप भारती, ध्रुव हरि, महावीर पासवान, राजकिशोर जैना, जयंत चौधरी,अनिल सिन्हा,अभिषेक पाण्डेय, संतोष शर्मा, सुजीत सिन्हा, राजाराम पासवान,अरुण साव, दिलीप आडवाणी, अजय निषाद, अशोक वर्णवाल, टुनटुन राम, अरिंदम बनर्जी, अमित साव, सुमित सिंह, राहुल सोनी, चीकू महतो, रजनीश कुमार, सुमन अग्रवाल, मयूरी द्विवेदी, मौहसिन खान, श्रवण राम, इमरान शेख, इबरार शेख, शुभम गुप्ता, यश झा समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999